Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेलों इंडिया वीमेन वुशु लीग की तैयारियां पूरी :: उद्घाटन 17 नवम्बर को

 

राँची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 15, 2022 ::  खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।आज यहाँ ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में इसके आयोजन समिति की बैठक चैयरमेन डॉ कविता सिंह की अध्यक्षता में की गई।इस अवसर पर उन्होने बताया कि इस जोनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार,राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात ,छत्तीसगढ़ एवम मेजबान झारखंड के तकरीबन 700 खिलाड़ी एवम अधिकारी भाग ले रहे है।प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर एवम सीनियर तीनो ही वर्गों में होगी और इसके तहत शानसाउ और ताऊलू की स्पर्धा होगी।
पहली बार स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने झारखंड को पहली बार इस तरह की लीग करने का मौका दिया है ताकि महिला खिलाड़ियों को और भी बेहतर अवसर प्रदान किया जा सके।
प्रतियोगिता में कुल 45 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 35 सदस्यों वाली तकनीकी टीम मौजूद रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस लीग का उद्घाटन 17 तारिक को अपराह्न तीन बजे और समापन दिनाँक 20 तारिक को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा पहली बार झारखंड में आयोजित इस लीग में देश की बेहतरीन महिला खिलाड़ी भाग लेंगी और 45 स्वर्ण पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर चंचल भट्टाचार्य,सुनील साहू,डॉ रामशंकर सिंह,प्रियदर्शी अमर, मिथलेश साहू,उदय साहू,दीपक गोप,मनोज साहू,मनोज महतो,रंजन सिन्हा, दीपक लोहिया,कौशिक दत्ता,रज़ि अहमद,रत्नेश कुमार, वाहिद अली,अनीश गिरी,आशेष कुमार,शैलेन्द्र दुबे,शिवेंद्र दुबे,सुशील कच्छप,सुमित घोषाल,मनोज कर्मकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply