Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

मणिपुर पर जबर्दस्त जीत दर्ज कर 12वी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम क्वार्टर फाइनल में

आंध्र प्रदेश | मार्च  | 28, 2022 ::

* अपने दूसरे मैच में हॉकी मणिपुर को 14=0 से किया पराजित

* झारखंड की ओर से दीपिका सोरेंग 04 गोल,निक्की मैडम और प्रमोदनी लकड़ा दो दो तथा रजनी , एली,अंजली,मोनिका,दीप्ति और एलिन डुंगडुंग ने एक एक गोल की

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने आज प्रातः खेले गए अपने दूसरे मैच में हॉकी मणिपुर को 14=0 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई।झारखंड टीम ने आज अपना पहला गोल 09मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से दीपिका सोरेंग के हाथो किया। बाद झारखंड टीम लगातार और 13फील्ड गोल कर 14=00से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया।1st क्वार्टर में झारखंड टीम कुल 02गोल,दूसरे क्वार्टर में 04गोल,तीसरे क्वार्टर में 05गोल और 4th क्वार्टर में 03गोल किए।झारखंड टीम की ओर सेदीपिका सोरेंग 09वे,14वे,24वे और 46वे मिनट में कुल 04गोल की, निक्की मैडम 18वे,20वे और प्रमोदनी लकड़ा 35वे और 37वे मिनट में दो दो गोल की ,एलिन डुंगडुंग 58वे मिनट,रजनी केरकेट्टा 21वे, एली तिर्की 40वे,अंजली केरकेट्टा 42वे,मोनिका नाग 45वे एवम कप्तान दीप्ति कुल्लू 49वे मिनट में एक एक गोल किए। झारखंड टीम =रश्मि होरो,रोपनी कुमारी,काजल बड़ा,अंकिता डुंगडुंग,दीप्ति कुल्लू ,किरण बड़ा,महिमा टेटे,दीपिका सोरेंग,रजनी केरकेट्टा,प्रमोदनी लकड़ा,निक्की कुल्लू,एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग,पिंकी लकड़ा,अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना ,कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है।झारखंड टीम के पहली जीत होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाए दी।हॉकी झारखंड का अगला मैच 31मार्च को क्वार्टर फाइनल होगा।

Leave a Reply