Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन की नवनियुक्त प्रथम कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

रांची,झारखंड  | अगस्त  | 23, 2022 ::  वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न कार्यक्रम, आयोजन एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु कुल 70 लाख 75 हजार का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गयाl

झारखंड राज्य स्तरीय खो-खो रेफरी सेमिनार रांची मैं, सीनियर प्रतियोगिता चतरा, जूनियर रांची, सब-जूनियर बोकारो/धनबाद जिला (कोई एक जो पहले सहमति प्रदान कर दें) को आवंटित किया गयाl

*****************************

दिनांक 22 अगस्त 2022, दिन सोमवार को झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन उनकी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की प्रथम कार्यकारिणी समिति की बैठक माननीय रांची विधायक के आवासीय सभागार में श्री सी.पी.सिंह सभापति (चेयरमैन) झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन की अध्यक्षता में आयोजित हुई तथा इस अवसर पर झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शामिल हुए कुछ पदाधिकारी ऑनलाइन (ज़ूम ऐप) के माध्यम से भी बैठक में सम्मिलित हुएl उक्त बैठक मैं अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बीसी ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, धनंजय सिंह, प्रिंस अजमानी, आरती कुजूर उपाध्यक्ष, सुनत कुमार मल्लिक व राज कुमार साव, महासचिव संतोष प्रसाद, कोषाध्यक्ष अजय झा, संयुक्त सचिव दीपक दुबे, सत्येंद्र प्रसाद, प्रिंस कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य तपन कुमार राउत, विक्की रामानी, अजय राम, गुडविन टोपनो, लखन कुमार भगत, जय कुमार सिन्हा, विक्रम कुमार ठाकुर एवं रेफरी बोर्ड के चेयरमैन अनिल प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे तथा बैठक का संचालन महासचिव संतोष प्रसाद ने किया l

बैठक की शुरुआत सभापति महोदय श्री सी.पी. सिंह के स्वागत आशीर्वचन से हुआ और उन्होंने तन-मन-धन से इस खेल के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने एवं सबको नई उर्जा से एकत्रित होकर कार्य करने का हौसला और अपना आशीर्वाद दिएl

उसके बाद संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने सभा को संबोधित किया और अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया और सब को एकजुट होकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को कराने का सहयोग की आशा करते हुए निर्देश दिएl
और अध्यक्ष महोदय के दिशा-निर्देश पर सर्वसम्मति से निम्नलिखित एजेंडे पर निर्णय लिया गया जो इस प्रकार है :-

1. उक्त बैठक में सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2022-23 का कैलेंडर तैयार किया गया साथ ही साथ झारखंड राज्य के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रम, आयोजन एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022-23 में झारखंड टीम की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कुल 70 लाख 75 हजार का अनुमानित बजट भी तैयार किया गया l

2. झारखंड राज्य स्तरीय रेफरी, कोचेस एवं तकनीकी अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर 2022 का आयोजन दिनांक 10 सितंबर एवं 11 सितंबर 2022 को मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम होटवार, रांची में आयोजित कराने का निर्णय लिया गया l

3. 16वी सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 का आयोजन चतरा जिला को आवंटित किया गया l

4. 16वी जूनियर राज्य स्तरीय खो -खो प्रतियोगिता 2022 का आयोजन रांची जिला को आवंटित किया गयाl

5. 16वी सब-जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 का आयोजन बोकारो/धनबाद जिला को आवंटित किया गया (जिसमें कोई एक जिला जो पहले सहमति प्रदान कर देंl)

6. सभी जिलों में जिला खो-खो संघ के द्वारा सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 अगस्त 2022 से लेकर 10 अक्टूबर 2022 तक अपने -अपने सुविधा के अनुसार कराने का निर्देश दिया गया हैl ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से कराया जा सके तथा जो भी कार्यक्रम जिला में तय होगी उसकी पूरी जानकारी यथाशीघ्र झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन को देना सुनिश्चित करेंगे l

7. बैठक में सर्वसम्मति से सब-कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया जिसके लिए संतोष प्रसाद, महासचिव को अधिकृत किया गयाl

सब-कमेटी इस प्रकार है :-
(क) सिलेक्शन कमिटी
(ख) अनुशासन समिति
(ग) वित्तीय समिति
(घ) तकनीकी समिति
(च) समन्वय समिति
(छ) रेफरी बोर्ड
(ज) जुरी ऑफ अपील समिति एवं
(झ) खिलाड़ी समिति एवं खिलाड़ी कोषांग का गठन होगाl
जिसमें प्रत्येक सब कमेटी में अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्य शामिल रहेंगेl

8. बैठक में प्रमंडल स्तरीय कमेटी एवं सभी जिला के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया आज सभी जिलों में जिला स्तर का कार्यक्रम एवं विभिन्न आयोजनों को सुचारू रूप से झारखंड स्टेट Kho-Kho एसोसिएशन के द्वारा सामंजस्य स्थापित कर सफलता पूर्वक आयोजित कराया जा सके जिसके लिए संतोष प्रसाद, महासचिव को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया हैl

9. सभापति की अनुमति से सभी जिला खो-खो संघ को सुदृढ़ करने एवं वैसे जिला जो निष्क्रिय अवस्था में चल रही है वहां जिला खो-खो संघ का पुनर्गठन कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसके लिए सुशील कुमार सिंह, अध्यक्ष एवं संतोष प्रसाद, महासचिव को अधिकृत किया गया और दोनों से कहा गया कि सामंजस्य स्थापित कर जरूरत के अनुसार जिलों का पुनर्गठन किया जाए ताकि सभी जिला खो-खो संघ और मजबूत होकर खेल और खिलाड़ियों का विकास कर सकेl

10. सभी जिला खो-खो संघ को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द अपने जिला के बालक-बालिका खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का रजिस्ट्रेशन झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन से करा ले ताकि भविष्य में उन खिलाड़ियों को प्रखंड स्तरीय, जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय कोई भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़ेl

11. झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन का जल्द से जल्द वेबसाइट तैयार करने के लिए भी निर्णय लिया गया जिसके लिए संतोष प्रसाद, महासचिव को अधिकृत किया गया हैl

अंत में वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस अजमानी ने सभा को संबोधित करते हुए सभी जिला खो-खो संघ एवं प्रदेश के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सुचारू रूप से सब मिलकर झारखंड में इस खो-खो खेल को एक प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़ाएं ताकि खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल हो सके और ताकि हम लोगों का कमेटी में रहना अर्थ भी समझ में आए और उनके द्वारा ही धन्यवाद विज्ञापन करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की गईl

 

Leave a Reply