Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

आशुतोष ने राँची नगर निगम के नए नगर आयुक्त को भेंट किया तुलसी का पौधा :  खिलाड़ियों के हित की ओर कराया ध्यान आकृष्ट

रांची, झारखण्ड  | जुलाई  | 14, 2022 ::  आज दिनाँक 14 जुलाई 2022 दिन गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा(कला एवं खेल प्रकोष्ठ) राँची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने राँची नगर निगम के नए नगर आयुक्त श्री शशि रंजन जी से उनके कार्यालय में मुलाकात की एवं उन्हें इस नए दायित्व के लिए तुलसी का पौधा देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर युवा नेता आशुतोष द्विवेदी ने नए नगर आयुक्त श्री शशि रंजन जी से खिलाड़ियों के हित में राजधानी राँची के सभी खेल मैदानों को रमणीक राँची के अंर्तगत सौंदर्यीकरण एवं उचित रख रखाव कि और उनका ध्यान आकृष्ट किया।साथ ही साथ उन्हें राँची के लुप्त हुए मैदानों के संगरक्षण के लिए सर्वे करने की भी अपील किया और राँची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के निर्माण कार्य को जल्दी से जल्दी कर।ने का भी आग्रह किया। 07 सालो से जयपाल सिंह स्टेडियम के विभिन्न खेल संघ एवं खिलाड़ी गण प्रभावित हुए है।यह खिलाड़ियों के विकास एवं भविष्य के लिए बहुत दुःखद है ।इस पर नगर आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि इन सभी मांगों जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ,महादेव पांडेय,आदि कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply