Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दात्तो तयैब इकराम पहुंचे रांची :: ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

राची, झारखण्ड | नवम्बर | 02, 2023 ::

रांची में आयोजित झारखंड महिला एशियन चैंपियनश ट्रॉफी रांची 2023 का आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भव्यता के साथ किया गया।
आज प्रतियोगिता का पूल मैच का अंतिम दिन है। इस प्रतियोगिता में विश्व भर के हॉकी के प्रशासक पधार रहे हैं आज विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दात्तो तयैब इकराम जी का आगमन हुआ ।उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में भव्यता के साथ ढोल नगाड़े और स्थानीय लोक संस्कृति के साथ उनका स्वागत किया गया। एयर पोर्ट से बाहर निकलते ही उन्हें फूल माला और बुके से लाद दिया गया।उनके स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह,एशिया हॉकी महासंघ के निदेशक गुलाम घोष,हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन सहित हॉकी झारखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कल के हॉकी इंडिया के वार्षिक आम सभा के लिए भी पहुंच रहे विभिन्न राज्यों अध्यक्ष ,महासचिव और हॉकी इंडिया के कार्यकारिणी समिति के सदस्य,हॉकी झारखंड की ओर से किया जा रहा है शानदार स्वागत
झारखंड के इतिहास में पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन के साथ-साथ कल हॉकी इंडिया का वार्षिक आम सभा का भी आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए देश के 28 राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव और हॉकी इंडिया के कार्यकारी समिति के सदस्यों का आगमन हो रहा है अभी तक कुल 26 पदाधिकारी पहुंच चुके है और एक दो घंटे तक आज आने वाले शेष 46 पदाधिकारी भी पहुंच जाएंगे।सभी अतिथियों का रांची में आगमन होते हॉकी झारख़ड के पदाधिकारी एयर पोर्ट पर भव्यता के साथ स्वागत किया गया जा रहा है।

Leave a Reply