रांची, झारखण्ड | जनवरी | 15, 2019 :: मकर संक्रांति के उपलक्ष में जेसीआई रांची के महिला विंग के सदस्यों ने मोराबादी स्तिथ ऑक्सीजन पार्क में पतंग महोत्सव एवं अन्य खेलो का आयोजन किया। इस आयोजन में जेसीआई रांची के जेसीरेट विंग ने अपने बच्चो के साथ खो खो , कबड्डी जैसे अन्य खेल खेले। बच्चो ने इस आयोजन का खूब लाभ उठाया एवं आनंद लिया। इस आयोजन में जेसीआई रांची के महिला विंग की अध्यक्ष दीपा बांका , सचिव कंचन माहेश्वरी , श्वेता माहेश्वरी , सूचि जैन , आशा पोद्दार , पायल बजाज , वंदना खोवाल , खुशबू मोदी , निशा अग्रवाल, आदि उपस्तिथ थे।
