Breaking News Latest News झारखण्ड

श्री श्याम मन्दिर में अपरा एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मना

राची, झारखण्ड  | मई |  23, 2025 ::

 

श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है , तू ही मेरी नाव मांझी तू ही पतवार है भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए , अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 23 मई 2025 को अपरा एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया । विजयदशमी का उल्लास लिए भक्तगण प्रातः काल से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े ।प्रातकाल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब , जूही , बेला, मोगरा , गैंदा व तुलसी दल से मनभावन श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया ।

रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्वलित कर भक्तगण कतारब्रध होकर ज्योत में आहुति प्रदान कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे । श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ कर भजनों की अमृतवर्षा की गई ।

1 श्याम नाम मुख से बोल भाई काम आवेगो

2 अलबेली इनकी सरकार रटेजा श्याम प्यारे

3 श्याम तेरा साथ हमको दो जहाँ से प्यारा है

4 हम तुम्हारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो

इत्यादि भजनों की लय पर देर रात तक भक्तगण श्री श्याम प्रभु को रिझाते रहे । इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान – फल – मेवा का भोग अर्पित किया गया ।

रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत , ओम जोशी , चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , विवेक ढांढनीयाँ , विकाश पाडिया , ज्ञानप्रकाश बगला , प्रियांश पोद्दार , अजय शंकर साबू , प्रदीप अग्रवाल , जीतेश अग्रवाल एवम राजेश सारस्वत का विशेष सहयोग रहा ।

 

 

Leave a Reply