Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

शिक्षा विभाग का पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

राची, झारखण्ड  | मई |  23, 2025 ::

स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार,झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र रातू रांची में आज से 5 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार चौबे उपनिदेशक जेसीआरटी, विंध्याचल पांडे उपनिदेशक जेसीआरटी कामेश्वर सिंह सलाहकार ,जेसीआरटी धीर सिंह धीर सेन ए सोरेंग,राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और वाद्य यंत्र को बजाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। क्या प्रशिक्षण सिविल 23 में 2050 से 25 से 27 में 2025 तक चलेगा। इस कार्यशाला में रांची जिला के लगभग 120 बच्चे भाग ले रहे हैं जिसमें सर्वाधिक गायन में 70 बालक और बालिका, नृत्य में 30 बालिका और वाद्य यंत्र में 20 बालिका भाग ले रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कला उत्सव के पदक विजेता विकास महली स्वर्ण पदक, पूजा मुर्मू रजत पदक एवं लक्ष्मी कुमारी कांस्य पदक इन तीनों को अतिथियों ने पुष्प कुछ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर बच्चों ने वाद्य यंत्रों की युगलबंदी की प्रस्तुति की ।वही मनमोहक नृत्य और गायन के भी प्रस्तुति बच्चों के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने अपने संबोधन में कहा राज्य सरकार के शिक्षा विभाग काफी सराहनीय कार्य कर रहे हैं कि इस प्रकार के सरकारी स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं जो हमारे लोक संस्कृति, सभ्यता संस्कार को बचाएंगे और विकसित करेंगे और वह भी मेरे तरह पद्मश्री प्राप्त कर अपने राज्य और माता-पिता का नाम रोशन करेंगे । उपनिदेशक प्रदीप कुमार चौबे जी ने अपने संबोधन में कहें कि शिक्षा विभाग के कई कार्य कर रहे हैं इन कार्यों में बच्चों को अपने रुचि के अनुसार भविष्य बनाने का यह एक अच्छा प्लेटफार्म है हम इस प्रशिक्षण मैं हमारा सभी तरह का सहयोग रहेगा। विंध्याचल पांडे उपनिदेशक ने अपने संबोधन में कहें कि बच्चे कल को अगर आप गायन नृत्य और कोई वाद्य यंत्र बजाते हैं तो उनका एक अलग पहचान बनता है और यही एक ऐसी करियर है जिसमें नाम पैसा प्रसिद्ध सब कुछ मिलता है। राज कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जारी योजनाएं खासकर खेलो झारखंड, बैंड और कला उत्सव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए और किस प्रकार हम कला उत्सव में आज अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाए हैं बैंड में पूरे देश में प्रथम आए हैं। और खेलों में जहां झारखंड में हम लोग दो-चार मेडल ही प्राप्त करते थे आज हम सैकड़ो मेडल लाकर पूरे देश में खेलों की दुनिया में क्रांति ला दिए हैं यह क्रांति हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह और राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन सर जी के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में ही संभव हो पाया है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन खेलकूद कोषांग एवं शारीरिक शिक्षा तो इस कार्यक्रम के संयोजक चंद्रदेव सिंह ने किया । श्वेता रश्मि, सचिन कुमार, गायन प्रशिक्षक काजूरी मुखर्जी, दिव्या कुमारी नृत्य प्रशिक्षक, नीरज नयन त्रिपाठी और हेमली कुमारी एवं गुरुवा लोहार इस पांच दिवस या कला प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर चंद्रिका कुमारी, अर्चना कुमारी, निवारण महतो, सोनालिका, बिहार गौरव एवं जेसीआरटी के पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply