Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का आयोजन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   11, 2024 ::

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केंद्र और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में दिनांक 11 अगस्त को आजादी के 78वें सालगिरह के उपलक्ष पर “स्वतंत्रता पर्व” का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रवाजलित कर किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड जगुआर के पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्द्रजीत महथा उपस्थित थें | उन्होने कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में चरित्र निर्माण होता है | बच्चों के सर्वांगीण विकास में उन्हें प्रेरणा मिलती है |
इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में 300 से अधिक पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया था |
कार्यक्रम में हर्षिता हरीश, मुकुंथन, अयुश्मिता एवं अन्य ने देश भक्ति गीत पर नृत्य पेश किया | फैंसी ड्रेस में बच्चों ने भगत सिंह , बिरसा मुंडा, सुभाष चन्द्र बोस, झासी की रानी आदि बन सब को मन्त्र मुग्ध कर दिया | संस्था के द्वारा विजेताओ को पुरस्कृत भी किया गया |
संस्था निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को एकता और शांति के साथ रहने का सन्देश दिया | साथ ही साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया |
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी कुमारी, अजय आरती, कोमल, शिखा, हर्षिता, तन्वी, सुमन, जया, निजात, अनिया, मनस्वी, अमीषा, सूरज, राज, मयंक, ऋचा, सुरुचि, निभा, प्रीति , अंकिता एवं सभी छात्रों का योगदान रहा |

Leave a Reply