राची, झारखण्ड | अक्टूबर 12, 2024 ::
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर देखते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय राँची में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो एंव प्रदेश उपाध्यक्ष आसराफुल शेख ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया ! झारखण्ड प्रदेश में कुल 81 विधान सभा सीट हैं , जिसमें से आज विधिवत रूप से 07 विधानसभा सीटो का घोषणा किया गया है जिसमें- राजमहल- मो. जाकिर हुसैन, बोरियो- विपिन किस्कू, पाकुड़-आसराफुल शेख , बहरागोड़ा-कुलविंदर सिंह, धनबाद- मो. मुख्तार अहमद, लोहरदगा -उर्मिला देवी तथा नाला- मो. मुख्तार शेख को घोषणा किया गया . पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी मनोनीत प्रत्याशी आसराफुल शेख (अधिवक्ता) टीएमसी पार्टी में काफी लंबे समय से है ! उन्होंने वर्ष 2009, 2014 एंव 2019 में यानि कि तीन बार टीएमसी पार्टी से पाकुड़ विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं ! पुनः 2024 में चौथी बार ममता बनर्जी ने विश्वास जताई है कि आसराफुल शेख पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से युवा ,शिक्षित ,अनुभवी ,कर्मठ , लगनशील, धीरजशील , मृदु भाषी, मिलनसार व्यक्ति हैं ! पेशे से वकील भी है ! अगर देखा जाए तो पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से जितने भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं,सभी दृष्टिकोण से आसराफुल शेख नेता के लायक है ! इसबार पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का चुनाव काफी रोमांचक होगा.




