raghuvar das
Latest News झारखण्ड

सन 2020 तक झारखंड में कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा : रघुवर दास [ मुख्यमंत्री, झारखण्ड ]

◆ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज घोषणा की कि 2020 तक झारखंड में कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा

◆ 20,051 बेघर परिवारों को आज पक्का मकान दिया जा रहा है –  रघुवर दास मुख्यमंत्री

◆ राज्य के 41 शहरी निकायों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है- मुख्यमंत्री

◆ गरीब कल्याण वर्ष के तहत 25 हजार नवयुवकों को जल्द ही रोजगार से जोड़ा जायेगा- मुख्यमंत्री

◆ पूरे राज्य में 2022 तक कोई भी बीपीएल न रहे, इसके लिए झारखंड सरकार काम कर रही है- मुख्यमंत्री

◆ नवनिर्मित मकान की रजिस्ट्री में घर की महिला का नाम अवश्य रहे- मुख्यमंत्री

 

raghuvar das

रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 02, 2017 :: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज घोषणा की कि 2020 तक झारखंड में कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा। वे भी सम्मान के साथ जीवन बिता सकें, इसके लिए घर के साथ बिजली, शौचालय, पानी और गैस चूल्हा और सिलिंडर भी दिया जा रहा है। आज मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन है। 20,051 बेघर परिवारों को आज पक्का मकान दिया जा रहा है। इसके साथ ही महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को पूरा करने के लिए राज्य के 41 शहरी निकायों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है। 2018 तक पूरे राज्य को हम खुले में शौच से मुक्त कर लेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड में 91 हजार आवासों को मंजूरी दी जा चुकी है। सरकार बाकी आवासों के निर्माण का काम भी तेजी से पूरा कर रही है। वे आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश पूजनोत्सव तथा ओडीएफ सफलता दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही गरीब कल्याण वर्ष के तहत 25 हजार नवयुवकों को जल्द ही रोजगार से जोड़ा जायेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय का सपना पूरा करने के लिए सरकार काम कर रही है। पूरे राज्य में 2022 तक कोई भी बीपीएल न रहे, इसके लिए झारखंड सरकार काम कर रही है। लोगों को कम से कम 10-15 हजार रुपये की आमदनी हो, इसका प्रयास हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित मकान की रजिस्ट्री में घर की महिला का नाम अवश्य रहे। भ्रष्टाचार बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गरीबों की आह न लें। उनका आशीर्वाद करोड़ों रुपये की संपति से बढ़ कर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। जहां स्वच्छता होती है, वहीं ईश्वर का वास होता है। सभी लोग अपने मुहल्ले-टोले में लोगों को जागरूक करने का काम करें। लोगों के जागरूक होने का ही नतीजा है कि आज झारखंड के नौ शहर देश में स्वच्छता के मानक में खरे उतर रहे हैं। अभी काम बाकी है। सभी के सहयोग से यह काम पूरा हो पायेगा। इसे जनआंदोलन बनाया गया है। इसमें मीडिया ने भी अहम भूमिका निभायी है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट नागरिक व स्वस्छता मित्रों ने भी अपने अनुभव साझा किये।

कार्यकम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सह उद्योग सचिव सुनील बर्णवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply