रांची, झारखण्ड । सितम्बर | 15, 2017 :: रांची जिला अंतर्गत बेड़ो प्रखंड के जरिया नहरटोली में शुक्रवार को खेले जा रहे ऑल झारखंड फुटबॉल टूर्नामेंट-2017 के दूसरे दिन का पहला मैच एलेवन गोरखा रेजिमेंट लखनऊ और आर्मी यंग स्पोर्टिंग नारी रांची के बीच खेला गया। लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में यंग स्पोर्टिंग को 1-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मैच एसवीएस सरना टोली रांची और कोयलांचल के बीच होना था। लेकिन कोयलांचल के नहीं पहुंचने के कारण सरना टोली को वॉक ओवर दे दिया गया। तीसरे मैच में संत जॉन फुटबॉल एकेडेमी रांची ने ट्राइबे्रकर में बीएसएसआर सेमरा को 5-4 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 15 सितबर को खेले गए क्वाटर फाइनल में संत जॉन ने एसवीएस सरना टोली रांची को 2-0 गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 16 सितंबर को पहला मैच रॉयल क्लब राउरकेला और डीएचबी बेड़ो के बीच होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को होगा। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल गोप, सचिव अजित लकड़ा, कोषाध्यक्ष संतोष लकड़ा, संरक्षक बिशु उरांव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Articles
झारखंड स्टेट स्क्वैश क्लोज्ड चैंपियनशिप शुरु
रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 22, 2022 :: झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अलबर्ट एक्का चौक स्थित क्रास कोर्ट में आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखण्ड ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव मधुकांत पाठक ने किया। इस अवसर पर झारखंड स्क्वैश रैकेट […]
प्रथम चंपा देवी मेमोरियल T20 गोल्ड कप क्रिकेट 20-22 :: ड्रीम बॉयज की टीम फाइनल में
रांची, झारखण्ड | जून | 02, 2022 :: ड्रीम बॉयज की टीम ने आज यहां प्रथम चंपा देवी मेमोरियल T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। आगामी 7 जून को ड्रीम बॉयज का मुकाबला मेकॉन की टीम से होगा ।जेके क्रिकेट एकेडमी मैदान में चल रही इस प्रतियोगिता […]
एकल ऑनलाइन योगासना प्रतियोगिता का शुभारंभ
रांची, झारखण्ड | मार्च | 07, 2021 :: योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा एकल ऑनलाइन योगासना प्रतियोगिता 7 मार्च 2021 प्रथम दिवसीय योगासन प्रतियोगिता की शुभारंभ किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया | योगासना स्पोर्ट्स […]



