Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

खेल मंत्री, हफीजुल हसन ने राष्ट्रीय खेल गुजरात के स्वर्ण पदक विजेता गोल्डी मिश्रा को उपलब्ध कराए अत्याधुनिक तीरंदाज़ी उपकरण

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 11, 2022 ::  अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन,कला, संस्कृति खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के माननीय मंत्री हफीजुल हसन के द्वारा आज उनके आवास पर डे बोर्डिग तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र, चंदनक्यारी, बोकारो के होनहार प्रशिक्षु गोल्डी मिश्रा जिन्होंने 36वी राष्ट्रीय खेल, गुजरात में इंडियन राउंड में झारखंड के लिए स्वर्ण पदक जीता था, किंतु आगामी उच्च स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए उनके पास रिकर्व राउंड का तीर धनुष नही था जिससे भविष्य में उनका प्रशिक्षण प्रभावित हो सकता था, जिसके मद्देनजर खेल मंत्री के विशेष रूचि एवम खेल निदेशक महोदया के विशेष पहल पर ओल्मपिक 2024,2028 की तैयारियों के लिए अत्याधुनिक रिजर्व बो सेट गोल्डी मिश्रा को प्रदान किया गया एवम राष्ट्रीय स्वर्ण पदक के लिए बधाई एवम शुभ कामना दी गई।
इस अवसर पर विभागीय तीरंदाज़ी खेल प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह, डी साई स्वरी,करण कर्मकार, प्रकाश राम, महेंद्र करमाली उपस्थित थे।

Leave a Reply