Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

गावस्कर और मांजरेकर के बाद मुंबई टीम ने भी उठाया करीम रेस्टोरेंट के लजीज व्यंजनों का लुत्फ

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 19, 2022 ::  गावस्कर व मांजरेकर के बाद अब इंडियन टीम के खिलाड़ियों ने भी राजधानी रांची के सैनिक बाजार स्थित सुप्रसिद्ध करीम रेस्टोरेंट के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शुक्रवार की रात इंडियन इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर और मुंबई टीम के कप्तान पृथ्वी पंकज सांवरिया भूपेंद्र कुमार जयसवाल अपनी पूरी टीम के साथ करीम रेस्टोरेंट पहुंचे और एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया इंडियन टीम के पहुंचते ही करीब के संचालक मोहम्मद जमाल और सरफे आलम ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया । स्वागत करने वालों में विनय अगरवाल टिकु भगत राजेश सिह मनीष कुमार मोहम्मद मिनहाज मोहम्मद उमर मोहम्मद अनस मोहम्मद अरबाज आदि शामिल है। खिलाड़ियों ने कई व्यंजनों की तारीफ करते हुए दोबारा मटन बर्रा भेजा फ्राई अफ़गानी चिकन और मटन टिकका की दोबारा फरमाइश की। कैपटन ने अपने इंस्टाग्राम मे भी करीम रेस्टोरेंट की व्यवस्था सर्विस और लजीज व्यंजन का तारीफ करते हुए पोस्ट डाला है। जिसके लिए करीम रेस्टोरेंट का पूरा परिवार मुंबई टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों रांची में विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट जेसीए स्टेडियम धुरवा और मेकान स्टेडियम में हो रहा है। रात्रि भोज का आनंद उठाने वालों में मुकेश चौधरी राज गायकवाड संतोष जडेजा राजू गायकवाड पाटील आदि मुंबई टीम से खेल रहे हैं।

Leave a Reply