Breaking News Latest News सिनेमा

नागपुरी फ़िल्म “फुलमनिया” का ज़ोरदार तरीके से प्रचार प्रसार की शुरुआत

रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 01, 2019 :: नागपुरी फ़िल्म “फुलमनिया” का आज से ज़ोरदार तरीके से प्रचार प्रसार की शुरुआत हुई।
रिलीज़ के पहले चर्चा में रही फिल्म “फुलमनिया” 6 सितंबर को झारखंड के अलावा और 4 राज्यों में प्रदर्शित की जा रही है।
नागपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए ये गर्व और खुशी की बात है कि पहली बार किसी नागपुरी फ़िल्म को इतने बड़े स्तर पर रिलीज़ किया जा रहा है।
फ़िल्म को दिखाने के लिए कई सिनेमा हॉल उत्सुक हैं और पहली बार इतनी संख्या में सिंगल थिएटर के अलावा मल्टीप्लेक्स में फ़िल्म दिखाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर नीतू अग्रवाल और रिलीजिंग पार्टनर, आनंद लोहिया ने बताया कि आज से पूरे झारखंड में प्रचार प्रसार तेज़ कर दिया गया है।
सिनेमा हॉल में फ़िल्म का ट्रेलर चलना शुरू हो चुका है। फ़िल्म को लेकर सिनेमा हॉल और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
पब्लिसिटी वैन को हरी झंडी देने के लिए फ़िल्म के कई सारे कलाकार मौज़ूद थे जिनमें प्रमुख रूप से शिशिर पंडित, रीना सहाय, शैलेन्द्र शर्मा, सुशीला लकरा, मोनिका मुंडू, जितेंद्र मिश्रा, किम मिश्रा, दिनेश शाहदेव, रोहित भगत, गायक ज्योति साहू आदि शामिल थे।

Leave a Reply