Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके बिज़नेस लाइफस्टाइल

कोकर व्यापार संघ और फेडरेशन ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में स्टिकर विमोचन सह पॉलीथिन मुक्त जागरूकता अभियान

रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 01, 2019 :: कोकर व्यापार संघ और फेडरेशन ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में स्टिकर विमोचन सह पॉलीथिन मुक्त जागरूकता अभियान की शुरुआत कोकर व्यापार संघ के कार्यालय माँ गीता श्री विला में किया गया।

कोकर व्यापार संघ के स्टिकर विमोचन सह पॉलीथिन मुक्त जागरूकता अभियान में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक मारू, पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, प्रवीण जैन छाबड़ा, राम बांगर, मनीष सराफ, सुमित जैन, धीरज तनेजा शामिल हुए।

स्टिकर विमोचन सह पॉलीथिन मुक्त जागरूकता अभियान के कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास विजयवर्गीय ने किया एवं संचालन संघ के सचिव सुभाष अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल अग्रवाल ने किया। विमोचन संयोजक संतोष अग्रवाल एवं सुभम सिंघानिया थे।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक मारू ने कहा कि, कोकर व्यापार संघ के द्वार स्टीकर विमोचन सह पॉलीथिन मुक्त जागरूकता अभियान कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि, व्यापार पॉलीथिन मुक्त जागरूकता अभियान की शुरुआत हर जगह होनी चाहिए।

पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने कहा कि, समय के साथ जागरूक होना बहुत जरूरी है। बहुत ऐसे क्षेत्र है जहाँ व्यापारियों तक किसी भी प्रकार तकनीकी सुविधा नही है। ऐसे में हर दुकान में समाधान स्टिकर लगाना बहुत जरूरी है।

अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि, संघ के द्वारा हर दुकानों में स्टिकर लगाया जाएगा। स्टिकर में समस्या से सम्बंधित सरकारी अधिकारियों का महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र लिखे हुए है। कोई भी परेशानी होने और विभिन्न संपर्को पे संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा की, पॉलीथिन मुक्त की शुरुआत का महज शुरुवात नही है संघ इसे एक आंदोलन बनाएगी।

कोकर व्यापार संघ के संरक्षक तुषार विजयवर्गीय ने कहा कि, 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती है। गांधी जयन्ती के ठीक एक महीना पहले संघ ने यह बेहतरीन शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत छोटी है, लेकिन अच्छी है।

स्टिकर विमोचन सह पॉलीथिन मुक्त जागरूकता अभियान में जय प्रकाश भल्ला, जयदेव धूत, रमेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रामाशंकर अग्रवाल, प्रभाकर भट्ट, माणिक चन्द्र ठाकुर, गुड्डू प्रजापति, सुभाष कुमार, बंटी सिंह, संदीप सूरज उपस्थित थे। जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने दी।

Leave a Reply