Breaking News सिनेमा

अभिनेता रूपेश चन्द्रा ने म्यूजिक एल्बम,लघु फ़िल्म और फिल्मों से बनाई अपनी पहचान

रांची , झारखण्ड | मई | 01, 2020 :: प्रतिभा के धनी लोहरदगा के अभिनेता रूपेश चन्द्रा ने म्यूजिक एल्बम से अभिनय की शुरुआत की।फिर रंगमंच से जुड़ें और फिल्मों में भी अभिनय किये।गायन व लेखन में भी रूपेश सक्रीय रहें हैं।
पर विशेष रूप से इनकी पहचान एक अभिनेता के रूप में हैं।
लोहरदगा में पले बढ़े रूपेश ने अपनी स्कूली पढ़ाई अपने जन्म स्थान से पूरी करने बाद आगे की पढ़ाई के लिए राँची चले आएं।
राँची आकर ही इनके अभिनय के क्षेत्र की शुरुआत हुई।
गुरुवर फ़िल्मस के बैनर तले बनीं म्यूजिक एल्बम ए संगी रे में पहला मौका मिला।इस म्यूजिक एल्बम में रूपेश चन्द्रा ने एक दर्द भरें गानें में अभिनय किया।जो इस म्यूजिक एल्बम का सबसे जबरदस्त गीत साबित हुआ।
इसके बाद बाबा फ़िल्म प्रोडक्शन से बनीं म्यूजिक एल्बम तोर बिंदिया में रूपेश ने दो गानें किये।म्यूजिक एल्बम करते हुए दूरदर्शन के कार्यक्रम गीत गुंजन,कृषि दर्शन और नावार्ड में भी काम करने का मौका मिला।म्यूजिक एल्बम और दूरदर्शन के कार्यक्रम के बावजूद रूपेश चन्द्रा को अपने अभिनय से संतुष्टि नहीं थी।उन्होंने अपने आप को और बेहतर करने व अपने अभिनय की कमी को दूर करने के लिए अजय मल्कानी के वर्कशॉप में शामिल हुए।जहाँ जीतू वादेर,विजय सिंह व काजल मुंडू से अभिनय की बारीकी को सीखा।
रूपेश चन्द्रा ने अपनी पहली नागपुरी फ़िल्म तुलसी में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया।यह फ़िल्म पी.एस फ़िल्म प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित आधुनिक नागपुरी फ़िल्म थी।इस प्रकार रूपेश चन्द्रा ने अपने फ़िल्मी करियर में अनगिनत म्यूजिक एल्बम,लघु फ़िल्म और फिल्मों में अभिनय किया।जिनमें ए संगी रे,तोर बिंदिया,नवा नवा गुइया,माई के महिमा,नाच उठे भोले,निमिया के छाँव में,होली गीत व अन्य प्रमुख म्यूजिक एल्बम हैं।लघु फिल्मों में सब पढ़े सब बढ़े, शिक्षा से सौदा,दुष्परिणाम,सतरंगे लोग आदि प्रमुख हैं।
इस प्रकार नागपुरी,भोजपुरी,हिंदी में अभिनय करते हुए बतौर मुख्य नायक इनकी एक हिंदी फ़िल्म नमो क्रांति बहुत जल्द पुरे भारत में रिलीज होने की सम्भावना हैं।इस फ़िल्म में मुम्बई बिहार झारखण्ड के लोकप्रिय कलाकारों ने अभिनय किया हैं।विश्व सेवा परिषद की ओर से इन्हें अभिनय के क्षेत्र में इनके योगदान के लिए सम्मान भी मिल चूका हैं।अभी लॉक डाउन के इस माहौल में मैट्रिक्स हेल्पिंग हैण्ड राइजिंग स्टार द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्क्रिप्ट एंड स्टोरी राइटिंग चैलेंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला।

Leave a Reply