रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 05, 2021 :: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन मारू के असामयिक निधन पर चैम्बर अध्यक्ष श्री धीरज तनेजा ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि श्री पवन मारू का असामयिक निधन न सिर्फ उनके परिवार बल्कि राँची के समाज व व्यवसाय जगत के लिए बड़ी क्षति है। श्री पवन मारू ने झारखंड के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राँची एक्सप्रेस के माध्यम से न सिर्फ पत्रकारिता की एक मिसाल कायम की थी बल्कि झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय जगत को भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। चैम्बर अध्यक्ष ने श्री पवन मारू के निधन पर ईश्वर से उनके लिए मोक्ष की प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर उनके परिवार और समाज को दु:ख की इस घड़ी से उभरने का साहस प्रदान करें। विदित हो कि श्री पवन मारू फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्ष 1987 में अध्यक्ष रहे हैं।
Related Articles
युवा आजसू राँची महानगर के चेतन प्रकाश को वार्ड नंबर 1- 10 तक संगठन विस्तार करने की जिम्मेवारी
राची, झारखण्ड | जून | 02, 2024 :: हरमू स्थित अजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में युवा आजसू राँची महानगर की एक आवश्यक बैठक रखी गई है । बैठक की अध्यक्षता चेतन प्रकाश ने की । बैठक में राँची महानगर में युवा आजसू का प्रत्येक वार्ड में संगठन विस्तार हेतु विचार विमर्श किया गया । जिसमें […]
लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग :: गैलेक्सी क्रिकेट क्लब ए की स्कूल ऑफ क्रिकेट पर आसन जीत
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 20, 2022 :: आर डी सी ए के तत्वाधान मे चल रहे लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट मे गैलेक्सी ए ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 6 विकेट से हरा दिया पहले बालेबाज़ी करते हुए एस ओ सी ने निर्धारित 35 ओवरों सभी विकेट खोकर 156 रन बनाए आदर्श ने […]
सीएनआर इवेंट सॉल्यूशन आयोजित करेगा सबसे बड़ा न्यू ईयर सेलिब्रेशन
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 01, 2024 :: सीएनआर इवेंट सॉल्यूशन के द्वारा 31 दिसंबर को नव वर्ष के उपलक्ष में रांची में अभी तक का सबसे बड़ा न्यू ईयर सेलिब्रेशन जेके सेलिब्रेशन में होने जा रहा है। इस इवेंट को लेकर रविवार को आयोजक रांची के इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रमों […]


