रांची, झारखण्ड | जुलाई | 21, 2021 :: रांची के रहने वाले पांच वर्षीय विवान शौर्य ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रांची का परचम लहराया है | विवान ने बुद्धा पूर्णिमा के अवसर पर क्रफ्टिक स्टूडियो दिल्ली के द्वारा राष्ट्र स्तरीय फैंसी ड्रेस (वेशभूषा) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है | विवान रांची के जे वी एम श्यामली स्कूल में प्रेप का छात्र है | ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को गौतम बुद्धा जी के वेशभूषा में उनके द्वारा दिए गए संदेशों को बोलना था | इस अवसर पर विवान के स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बधाई दिया एवं विवान के पिता चित्रकार धनंजय कुमार इस अवसर पर काफी गौरव्वान्वित महसूस कर रहे हैं | उन्होंने कहा की विवान का रुझान पेंटिंग, डांस, ड्रामा और क्रिएटिविटी के तरफ बचपन से ही रहा है | विवान ने 3 वर्ष से ही स्कूल के कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था | इससे पहले भी विवान ने श्री कृष्णा, राम , शिवाजी आदि के वेशभूषा में उनके संदेशों पे आधारित विडियो बना कर अपने यूटूब चैनल पे पोस्ट कर चुके हैं | विवान की माता रजनी कुमारी ने कहाँ की इस प्रतियोगिता में देश भर के हजारो बच्चों ने भाग लिया था और विवान को प्रथम स्थान मिलना हम सब के लिए बहुत गर्व की बात है |
प्रतियगिता की वेबसाइट : https://bit.ly/NationalWinnerFancyDress
