रांची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2020 :: राज्य के ब्लड बैंकों में ब्लड उपलब्धता के कमी की खबरों के बीच आज जेएससीए के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने अपने सहयोगियों के साथ सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट किया।
श्री शाहदेव ने बताया कि थैलेसीमिया सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह अतिकठिन समय है।
लाकडाउन की वजह से ब्लड डोनर की संख्या में काफी कमी आई है।
पुरा विश्व कोरोनावायरस संकट से जूझ रहा है ऐसे में अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को छोड़ा नहीं जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानवता को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ लोग ब्लड डोनेट करने के आगे आएं और लोगों के जीवन की रक्षा में अपना अनमोल सहयोग दें।