Breaking News खेल

जेके इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस :: कभी हार नहीं मानना चाहिए इंद्रजीत सिंह ( अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर )

रांची, झारखण्ड  | अगस्त  | 29, 2022 :: जे के इंटरनेशनल स्कूल अगरू में आज धूमधाम से मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर सरदार इंद्रजीत सिंह उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को कभी हार नहीं मानना चाहिए ।इस अवसर पर अपने व्यक्तिगत जीवन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था कि मैं खेलने लायक भी नहीं था लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार खेलते रहा जिसका परिणाम आज आप लोग के सामने है। आज सुबह दलादली चौक से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया जिसमे जे के इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे बच्चियों और जे के क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया ।क्रॉस कंट्री रेस में सफल प्रथम तीन स्थानों पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इस अवसर पर अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जे के ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन श्री जितेंद्र सिंह ने ध्यानचंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल बनाने वाले मुख्य अतिथि सरदार इंद्रजीत सिंह,जे के ग्रुप के चेयरपर्सन जितेंद्र सिंह ,वाईस चेयर पर्सन श्रीमती चन्द्र शिखा सिंह, कार्यकारी निर्देशक डॉक्टर जिगीशा श्रीवास्तव ने ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फूल चढ़ाएं। मुख्य अतिथि का स्वागत एनसीसी के बैंड के कैडेटों द्वारा किया गया और चैयरपर्सन और वाईस चैयरपर्सन के द्वारा उन्हें मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सन्मानित किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के इस अवसर पर स्वागत भाषण श्री चंचल भट्टाचार्य ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ जिगीशा श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रदीप जी ने किया।

Leave a Reply