Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात, छात्र हित के निर्णयों पर जताया आभार

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्रीगण एवं विधायकगण ने मुलाकात की। इस दौरान 17 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र एवं अभ्यर्थी हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रभावित छात्रों को राहत मिलेगी और उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं एवं विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और उनके हितों की रक्षा के लिए गंभीरता से निर्णय लेती रहेगी। इस अवसर पर विकास योजनाओं, जनहित एवं छात्र कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

 

Leave a Reply