पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। स्वयंसेवी संस्था “सॉल्यूशन” वर्ष 2008 से झारखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है। संस्था विशेषकर आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, जल संसाधन एवं वॉटर सैनिटेशन के क्षेत्र में कार्य करती है।
संस्था के सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि जागरूकता, परामर्श और कौशल विकास के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना इसका प्रमुख मिशन है। विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी एवं CSR परियोजनाओं के सहयोग से संस्था झारखंड के कई जिलों में आधारभूत संरचनाओं एवं आजीविका के अवसरों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लगभग 18 वर्षों से सॉल्यूशन की टीम गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समर्पित है।



