राची, झारखण्ड | जुलाई 06, 2024 ::
माननीय लंबे समय तक रांची के जनप्रतिनिधि रहे हैं एवं मंत्री रहे हैं तभी रांची को सुंदर शहर नहीं बना पाए दुखद है उत्तम यादव
चुटिया स्थित भट्टी तलाव के समझ श्याम नायक की अध्यक्षता में धरना संपन्न हुआ
* हर घर नल का जल, नल के जल में गंदा पानी देना बंद करो, सप्लाई नल का खोलने का समय तय करना होगा, राजधानी रांची के तीनों डेम से गाद निकालना होगी, राजधानी रांची की सभी नालों की साफ सफाई करनी होगी पाइपलाइन एवं सीवरेज के नाम पर कोरे गए गड्ढों सहित सभी मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से प्रत्येक वार्ड के गली मोहल्ले में राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव एवं संगठन के पदाधिकारी सदस्य एवं स्थानीय लोग निरंतर धरना पर बैठ रहे हैं रांची के इतिहास में आज तक रांची की समस्या को लेकर किसी भी राजनीतिक दल और ना ही कोई संगठन ने इस तरह का विरोध प्रकट करने का काम किया है आज राजधानी रांची की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है ना राजधानी के लोगों को पानी मिल पा रहा है ना बिजली मिल पा रही है ना अच्छी सड़क मिल पा रही है कहीं से लगता ही नहीं है की रांची के लोगों राजधानी में रहते हैं जब तक रांची के लोगों को इन सारे समस्या से निजात नहीं मिल जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा, आज 29 वर्षों से एक आदमी विधायक है पूर्व में मंत्री भी थे रांची के लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया 2019 के चुनाव में रनर के तौर पर श्रीमती महुआ मांझी जी रांची के लोगों ने उन्हें भी जोला भरकर वोट दिया लेकिन उन्होंने भी रांची के लिए कोई काम नहीं किया
महावीर नायक,विजय राम, समूह नायक, दिवस महतो, अरविंद नायक, उमेश महतो, अमन नायक, विजय नायक, सागर बढ़ाईक, कजय नायक, नीरज नायक, अजीत गोप, करण नायक, साहिल नायक, शुभम नायक, ममता कुमारी वीरेंद्र गोप सावन लिंडा उमेश साहू नितेश वर्मा राहुल गुप्ता धीरज यादव, रवि शर्मा धरना में शामिल हुए l




