Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज के छात्र मो शारिक अंसारी ने दिल्ली में आयोजित 2 दिवसीय युवा संसद में प्राप्त किया प्रथम स्थान 

राची, झारखण्ड  | मार्च |  18, 2025 ::

मारवाड़ी कॉलेज के छात्र मो शारिक अंसारी ने दिल्ली में आयोजित 2 दिवसीय युवा संसद में भाग लिया और अपने विचार रखे, जिसमें उन्हें सम्मानित उल्लेख श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से मिला।

 

इस युवा संसद में पूरे देश भर से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 150 से अधिक विद्यार्थी राज्य सभा कमिटी में शामिल थे। मो शारिक अंसारी की इस उपलब्धि पर मारवाड़ी कॉलेज के प्रचार्य डॉ मनोज कुमार ने सम्मानित किया और कहा कि युवाओं को देश की स्थिति को बदलने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए, तभी हमारा देश एक विकसित देश बन सकता है।

 

 

इस अवसर पर कॉमर्स हेड एंड डीन डॉ आर आर शर्मा, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज श्री अनुभव चक्रवर्ती, और असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्ण कांत कुमार उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply