Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के सम्मान में पौधारोपण

राची, झारखण्ड  | जुलाई  17, 2024 ::

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राँची समर्पण शाखा द्वारा 9 पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में 9 दिवसीय कार्यक्रम 15 जुलाई से 23 जुलाई का आयोजन किया गया।

आज दूसरे दिन 17 जुलाई को पर्यावरण के कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में किया गया। उनके सम्मान में 100 पौधों का पौधारोपण किया गया। यह कार्य सरना स्थल लालपुर बैंक साइड न्यूक्लियर मॉल के पास में किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , संयोजिका कविता सोमानी , पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला, राधा ड्रोलिया, रितु पोद्दार, कविता जालान, पायल जैन उपस्थित थी ।
,

Leave a Reply