राची, झारखण्ड | जुलाई 17, 2024 ::
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व दही हांडी प्रतियोगिता पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा जन्माष्टमी पर्व है जो काफी वर्षों से समिति के सानिध्य में मनाया रहा है ।
यह महोत्सव दो दिवसीय मनाया जाएगा। इस अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया है । दही हांडी प्रतियोगिता उत्सव के साथ भजन संध्या का भी कार्यक्रम रखा गया है।
वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ,रांची के संरक्षक, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, संरक्षक सह विधायक सी पी सिंह व संरक्षक अजय मारू एवम समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा है।
आज समिति की बैठक में संरक्षक, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, अजय मारू व अध्यक्ष मुकेश काबरा सहित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन दो दिवसीय 26 एवं 27 अगस्त 2024 को मनाने का निर्णय लिया गया।
आयोजन समिति के संरक्षक व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि समिति के सानिध्य में 14 वर्षो से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं।
26 अगस्त को झांकी प्रतियोगिता के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा।
दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे । जिसका रजिस्ट्रेशन समिति में गोबिंदाओ की टीम को करवाना अनिवार्य होगा।
समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय, व् सांत्वना पुरस्कार भी रखा जायेगा। मुकेश काबरा ने बताया कि 75 से ज्यादा सदस्यों को समिति में रखा गया है। बहुत ही जल्द उनके बीच कार्यों का वितरण कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
आज की बैठक में मुख्यरूप से आयोजन समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, अजय मारू,अध्यक्ष मुकेश काबरा , पूर्व विधायक राम कुमार पाहन,संजीव विजयवर्गीय,रविन्द्र मोदी, रमेन्द्र कुमार , जवाहर तनेजा,, पूनम आनंद ,ललित ओझा,प्रमोद सारस्वत, कमलजीत सिंह शंटी ,संजय जायसवाल ,मनीष साहू, ,सतीश सिन्हा,,राज वर्मा,नीरज चौधरी, संजय पोद्दार, अनंत श्रीवास्तव, संतोष सिंह, संतोष सेठ, विपिन वर्मा, मनोज तिवारी, जुगल दरगढ़, नीरज कुमार,अमित चौधरी,मनीष लोधा,प्रदीप कुमार, भीष्म सिंह,मनोज कुमार, राजीव सहाय,कुमुद झा, नीतू सिंह, विजय ओझा,राजू रजक, विकाश कुमार रवि, राहुल कुमार चंकी, राजा घोष, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।



