Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रातू रोड में यात्री शेड का शिलान्यास

राची, झारखण्ड  | जुलाई  17, 2024 ::

रांची विधानसभा के सुखदेव नगर मंडल के रातू रोड में यात्री शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस शेड का निर्माण राज्यसभा सांसद के कोष से किया जाएगा। इस शेड का निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मंत्री सह रांची के विधायक सीपी सिंह तथा रांची के वरिष्ठ भाजपा नेता सह समाजसेवी रमेश सिंह मौजूद थे। इसके अलावा सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने इस कार्य के शुभारंभ के लिए सांसद तथा विधायक के साथ ही रमेश सिंह का भी आभार प्रकट किया, जिसके प्रयास से यह निर्माण संभव हो पा रहा है।

रातू रोड में दूरदर्शन केंद्र के पास यात्री शेड के निर्माण की मांग काफी दिनों से चल रही थी। इसे लेकर भाजपा सांसद व विधायक के अलावा स्थानीय नेताओं ने काफी दिलचस्पी दिखाई और शेड के निर्माण के लिए आगे आए, मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि सांसद एवं विधायक को से सभी प्रकार के जन कल्याण के कार्य किये जा रहे है।आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply