मांडर, झारखण्ड । सितम्बर | 07, 2017 :: रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बिसहाखटंगा में नयी प्रतिभा खोज क्लब जोल्हाटोली के तत्वावधान में दस दिवसीय 36वां अंतर ग्रामीण प्रखंडस्तरीय हॉकी टूर्नामेंट पर रोमांटक मुकाबले में स्टॉर क्लब गोरखो ने कब्जा जमाया। टूर्नामेंट का फाइनल एसटी क्लब कुदरखो और स्टॉर क्लब गोरखो के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। ट्राईब्रेकर में भी स्कोर 5-5 रहा। इसके बाद दोनों टीमों को तीन-तीन अवसर और दिए गए, जिसमें स्टॉर क्लब गोरखो की टीम 3-1 गोल से विजयी रही। इसके पहले शिवनाथ तिग्गा, नुर्शीद अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। विजेता टीम को शिवनाथ तिग्गा ने शिल्ड व बड़ा खस्सी और उपविजेता को नुर्शीद अंसारी ने शिल्ड व खस्सी देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में खूंटी, लोहरदगा, गुमला सहित रांची की 24 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के सफल संचालन में प्रवीण टोप्पो, अजय टोप्पो, सुधीर खलखो, नमका कुजूर, आनंद गोप, वीरचेंद केरकेट्टा, गंदरा कुजूर सहित क्लब और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण योदगान रहा।
Related Articles
एन.सी.सी के कैप्टन लखबीर सिंह सेवानिवृत
रांची, झारखण्ड | मई | 04, 2019 :: राँची स्थित 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी के सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) लखबीर सिंह कल सेवानिवृत हुए। कैप्टन लखबीर सिंह ने अपने ३३ साल के सेना काल में बेहद अनुकरणीय अनुशाशन , कर्त्तव्यनिष्ठा और नेतृत्वकर्ता का परिचय दिया। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर […]
हॉकी झारखंड की 10वी वार्षिक आम सभा :: हॉकी सिमडेगा को लगातार तीसरे वर्ष मिला बेस्ट डिस्ट्रिक ऑफ द हॉकी झारखंड का अवार्ड
राची, झारखण्ड | नवम्बर | 01, 2023 :: रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में आज हॉकी झारखंड की 10वी वार्षिक आम सभा अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में हॉकी झारखंड के कार्यकारणी समिति के सदस्य, सभी 24 जिला के […]
चैंबर चुनाव – 2022 : टीम किशोर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
रांची, झारखण्ड |सितंबर | 02, 2022 :: झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में अनुभवी और जुझारू प्रत्याशियों की टीम किशोर मंत्री द्वारा आज अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मारवाड़ी भवन हरमू रोड राँची मे किया गया। उद्घाटन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सरावगी के द्वारा किया गया। मौके पर […]