Latest News आलेख़ कैंपस

पीजी दर्शनशास्त्र विभाग में मना अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

राँची , झारखण्ड । मार्च | 08, 2018 :: आज दिनांक 08 मार्च 2018 को रांची विश्वविद्यालय के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का केन्द्रीय थीम है ‘‘च्तमेे वित च्तवहतमेे’’।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज में महिलाओं की उपलब्धियाँ और योगदान के बारे में बताया गया और विद्यार्थियों को समाज के लिये कुछ सकारात्मक कार्य करने के लिये प्रेरित भी किया गया।


दर्शनशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं निबंध लेखन के माध्यम से महिलाओं की भूमिकाओं के बारे में प्रकाश डाला। ‘‘क्या आर्थिक स्वतंत्रता नारी स्वतंत्रता के लिये महत्वपूर्ण है’’ वाद विवाद का यही मुख्य विषय वस्तु था। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने ‘‘लैंगिक समानता और महिला विकास’’ पर भी अपने अपने विचार रखे। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक संक्षिप्त रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें रूचिका अग्रवाल ने नृृत्य और प्रीति कुमारी सिंह ने ‘‘ओ री चिरैया …..’’ गीत प्रस्तुत किया।
अन्तरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अपने विचार रखने वाले विद्यार्थियों में सूरज लकड़ा, प्रीति कच्छप, दिनदयाल दिनकर, रत्ना ज्योति, जहाँआरा बेगम, पूनम कुमारी, थे। विभाग के सभी शिक्षकों ने भी अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन विभाग के एसोशियेट प्रोफेसर डाॅ॰ सुशील कुमार ‘अंकन’ ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डाॅ॰ सी॰ कामेश्वरी, डाॅ॰ सरस्वती मिश्रा, डाॅ॰ राज राजेश्वरी वर्मा, डाॅ॰ उषा किरण, डाॅ॰ अजय कुमार सिंह, कुमारी पूजा, शिवानी मिश्रा, मंजूषा पूर्ति, विनिता कच्छप, रौनक रफत, अशोक कुमार राम सहित जगलाल हेमरोम, रीता खलखो, शोभा देवी एव आकाश खलखो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply