राची, झारखण्ड | फरवरी | 20, 2025 ::
रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग में 15 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन यज्ञ हवन के माध्यम से किया गया, प्रतिवर्ष यह आयोजन स्कूल ऑफ योग में नि:शुल्क किया जाता है इसमें योग के सभी इच्छुक व्यक्ति प्रतिभाग करते हैं। शिविर में लगभग 60 से 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिन्हे आसन, प्राणायाम, योग निद्रा के अलावा योगिक क्रियाओ की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विभाग की निदेशक डॉ• मधुलिका वर्मा, शिक्षकगण, स्टाफ और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे ।
सभी प्रतिभागियों ने इस शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने के लिए कहा।




