राची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2025 ::
25 वीं अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ अडवांस्ड स्ट्डीज इन एजूकेशन के भाषा विज्ञान एवं साहित्य विभाग के द्वारा मातृभाषा ज्ञान एवं संस्कृतियों का साधन विषय पर संगोष्ठी महाविद्यालय के लिटरेरी इवेंट्स के संयोजक डॉ ओम प्रकाश के संयोजन में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ रमण कुमार झा ने किया। संगोष्ठी में सत्र 2024 26 के प्रशिक्षु शिक्षक विशाल महतो, विकास कुमार महतो, चमन कुमार मिस्त्री, ऋषभ प्रियदर्शी, प्रणव नाथ, पुरुषोत्तम, अमन, राम, लक्ष्मण, चंद्रदीप भाई पटेल, शोभित जायसवाल, अतुल, सुमित,आशीष,विवेक, प्रदीप, संजय, लक्ष्मण, अभिषेक, सुनीत, अभिलेष मिंज ने संगोष्ठी में अपना पेपर प्रेजेंट किया। संगोष्ठी का संचालन मो शम्स तबरेज ने किया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता कुड़माली विषय के विद्वान शिक्षक डॉ रितेश महतो ने दिवस के बारे में विस्तार से बतलाया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्रो दुलाल, प्रो भागीरथ, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ समीर, प्रो धनंजय, प्रो राकेश सहित सत्र 2024 26 के सभी प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित रहे।




