Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

लघु नाटक अग्नि सुता के साथ 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन

राची, झारखण्ड | अगस्त | 05, 2023 :: बरियातू स्थित नाट्य संस्था नाट्यालय में चल रहें निशुल्क अभिनय कार्यशाला का समापन आज रातु रोड स्थित सृजन हेल्प मुख बधिर एवं मंदबुद्धि स्कूल में हुआ।
इस कार्यशाला में स्पेशल बच्चों को अभिनय की बारीकियां एवं आंगिक अभिनय के बारे में बताया गया और इन्ही गतिविधियों से जुड़ी एक लघु नाटक “अग्नि सुता” को तैयार कर इसकी प्रस्तुति सृजन हेल्प रातु रोड स्पेशल स्कूल में स्पेशल बच्चों के साथ किया गया।
साथ ही सभी नाट्य।लय के छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके किया गया और सृजन हेल्प स्कूल के स्पेशल बच्चों के बीच नट्यालय के द्वारा कुछ पाठन समाग्री जैसे कॉपी, पेन, पेंसिल, कलर्स एवम खाने की सामाग्री वितरित गई।

इस मौके मुख्य अतिथि सृजन हेल्प द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल के संचालिका गुंजन गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद यूथ क्वैक फाऊंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल , समाजसेवी राहुल कुमार दुबे उपस्थित थे।

वहीं नाट्यालय के निदेशक शिवम मनोहरण, नाट्यालय के शिक्षक एव लघु नाटक अग्नि सुता के निदेशक आयुषी भद्रा और दिल्ली स्थिति एनएसडी से रौशन सौरव शर्मा, एनएसडी वाराणसी से सुकंठ ठाकुर, लखी माई डॉक्यूमेंटरी फ़िल्म विजेता निर्देशक नितेश कुमार,नट्टयालय के छात्र बादल साहू, तन्वी बरदियार,आराध्या पवार, समायरा, सक्षम, साक्षी,आकृति कुमारी, आरुषि,नेहा,अंकिता केरकेट्टा,आराध्या आनंद, अनुष्का भद्रा, अजीत कुमार सिंह , शिवांगी, अभिउदय उपस्थित थे।

Leave a Reply