Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल परिसर का भूमि पूजन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   19, 2024 ::

मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल परिसर का भूमि पूजन हुआ। इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह संस्थापक सदस्य रामानंद ठाकुर जैनेंद्र प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

अध्यक्ष रमेश सिंह ने बतलाया कि विगत वर्षों से भी आकर्षक और मनोरम दुर्गा उत्सव की प्रस्तुति चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति पूजा पंडाल अवलोकन करने आए मां भवानी के श्रद्धालु भक्तों को करने की पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ करने जा रहा है इस कड़ी में जहां एक और पूरे पूजा पंडाल का थीम आरंभ भी अंत है पर होगा वहीं शहर वाशियो के बीच मंत्र मुक्त कर देने वाली भजन संध्या एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा सांस्कृतिक संध्या की विशेषता होगी कि बिहार के सुप्रसिद्ध गायक भी इस आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित होकर भजनों की प्रस्तुति देंगे

इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों एवं चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्यों में क्लब के अध्यक्ष रमेश सिंह संस्थापक सदस्य रामानंद ठाकुर जैनेंद्र प्रसाद राजू वर्मा ओमप्रकाश वर्मा, आनंद वर्मा, सतीश चंद्र, प्रदीप बर्मन, विकास वर्मा बबलू वर्मा, हरीस सिंह, संदीप सिंह, संतोष आदित्य, दीपक वर्मा, दिलीप सिंह, विक्की वर्मा, नीरज वर्मा, ओम वर्मा , सुमित, अशोक यादव, विनय राज, अभिषेक, बंटी यादव, कुणाल यादव, राहुल चौधरी, सुनील साहू, दिलीप गुप्ता, विजय सिंह, महावीर सिंह, अमन जयसवाल, नमन भारतीय, कुंदन चौधरी,आनंद वर्मा, एवं अन्य सम्मानित लोग की उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply