Breaking News

शारदीय नवरात्रि के सप्तमी रविवार 02 अक्टूबर के दिन 108 कुंवारी कन्याओ का पूजन करेगा श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट

 

राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 28, 2022 ::  संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एव धार्मिक संस्था एम• आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है। संस्था के सदस्यों की एक बैठक आज बुधवार 28 सितंबर को संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज हरमु रोड मे हुई और सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ की शारदीय नवरात्रि एव दुर्गा पूजा के अवसर पर संस्था के पुंदाग स्थित निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर मे सप्तमी रविवार 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती एव शारदीय नवरात्रि के सुअवसर पर 108 कुंवारी कन्याओं का पूजन संस्था के द्वारा सामुहिक रूप से समाज के सहयोग से किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने संस्था सदस्यों के सुझाव को सहर्ष ही स्वीकार कर कन्या पूजन के इस महान कार्य को करने की अपनी अनुमति प्रदान की

श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सदस्यों द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम पहली बार हो रहा।सभी 108 कन्याओ को पूजन एव भोजन के पश्चात संस्था के सदस्यों द्वारा उपहार स्वरूप नये वस्त्र, फल ,भेट स्वरूप कुछ राशी दी जायेगी।

यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।

Leave a Reply