Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रदेश दशम सत्र की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राची, झारखण्ड  | मई |  18, 2025 ::

राँची:मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की आतिथ्य मे झारखंड प्रांतीय (प्रदेश) मारवाड़ी युवा मंच की दशम सत्र की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक आज विनायका ईको रिसोर्ट रांची में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक की विशेष बात यह रही कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन स्वयं बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपना महत्वपूर्ण मार्गदर्शन हमे प्रदान किया।

 

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने की, उन्होंने कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा की एक सशक्त भावना है। हम युवाओं को नेतृत्व के मंच प्रदान कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं।”जबकि संचालन प्रदेश महासचिव दीपक गोयंका द्वारा किया गया। बैठक में संगठन के विभिन्न प्रकल्पों, आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।ब्लड कैम्प,अंग दान,युवा विकास एवं खेल, पर्यावरण,कन्या भूर्ण संरक्षण,अमृत धारा,जनसेवा,नारी चेतना विचार विमर्श हुआ।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच केवल एक सामाजिक संस्था नहीं, बल्कि यह एक जनांदोलन है, जो युवा शक्ति को संगठित कर समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी का समर्पण और नवाचार प्रेरणादायी है।

मारवाड़ी युवा मंच केवल सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सशक्त और संगठित करने का मिशन है। हमें अपनी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक ज़िम्मेदारियों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की संगठनात्मक मजबूती, युवा नेतृत्व, और सेवा प्रकल्पों के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।देश के मंच के सदस्य को जल्द ही हेल्थ कार्ड से हॉसिपटल मे लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम संयोजक सौरव बजाज,सोनित अग्रवाल ने उत्कृष्ट नेतृत्व और समर्पण के कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Leave a Reply