राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 11, 2022 :: आज दिनांक 11oct 2022 दिन मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ) रांची महानगर के तत्वावधान में नवीन मित्रा रोड लेन सर्कुलर रोड लालपुर स्थित “गुरुकुल शिक्षा “में रांची के प्रसंसको ने फिल्म अभिनेता सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी का 80 वा जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर युवाओं ने अपने अपने हाथों में अमिताभ बच्चन कि तस्वीर लेकर, केक काटकर, एव एक दूसरे को मिठाई खिलाकर के उनका 80 वा जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक श्री आशुतोष द्विवेदी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में गुरुकुल शिक्षा के निदेशक सूरज प्रसाद, मार्गदर्शन के राणा विक्रम सिंह,आकाश राणा ,रवि प्रसाद,समेत कई लोग मौजूद थे।इस अवसर भाजपा कला प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि बिग बी अमिताभ बच्चन जी का झारखंड से खास नाता रहा है। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में ब्रेक मशहूर लेखक के ए अब्बास के निर्देशन में बनी फ़िल्म सात हिंदुस्तानी में मिला था। इसमें उन्होंने रांची निवासी शायर अनवर अली का किरदार निभाया था।इस अवसर पर युवाओं ने उनके फ़िल्मों के गानों को गया और नृत्य किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से आरती कुमारी,सबिता कुमारी,सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी,काजल कुमारी,विशाल ,अमन , अभय,आदि कई लोग उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।



![jharkhand :: we will go to people with the achievements of 14 years vs 1000 days : raghuvar das [ cm, jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/01-Raghuvar-Das-464x290.jpg)
