Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

नन्हे बच्चों ने डाकघर पहुंचकर भेजी राखी और चिट्ठियां

 

गुमला, 26 अगस्त: रक्षाबंधन के अवसर पर बाल पाठशाला प्ले स्कूल, गुमला के नन्हे बच्चों ने अनूठी पहल करते हुए स्वयं राखियां बनाईं और परिजनों के लिए पत्र लिखकर गुमला मुख्य डाकघर पहुंचकर उन्हें पत्रपेटी में पोस्ट किया। बच्चों का उत्साह देखकर डाकघर कर्मी भी प्रसन्न हुए। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव निरंजन ओहदार एवं सुनील जी ने बच्चों का स्वागत कर उन्हें चॉकलेट देकर उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या एवं शिक्षकगण भी बच्चों के साथ मौजूद रहे।

पोस्टमास्टर शिव शंकर ठाकुर ने कहा कि चिट्ठी केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि भावनाओं, यादों और रिश्तों को जोड़ने का माध्यम है। बच्चों को बचपन से पत्र लेखन और डाक सेवा से जोड़ना भावनात्मक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सुंदर प्रयास है। उन्होंने लोगों से डाक विभाग के माध्यम से राखी और शुभकामना संदेश भेजने की अपील की।

 

Leave a Reply