जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 26 अगस्त 2026 को लाइन टैंक रोड स्थित जेसीआई कार्यालय में शाम 7 बजे ‘एक्सपो ऑफिस’ का भव्य उद्घाटन किया गया। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित इस मेले में देश-विदेश के विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।
समारोह में मुख्य समन्वयक जेसी सीए प्रशांत पटोडिया, जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबड़ेवाल, जेसी सौरव नरेड़ी और कोषाध्यक्ष जेसी दीपक पटेल सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल और संयोजकों ने कहा कि नया कार्यालय तैयारियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।




