Breaking News Latest News खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे  पर आयोजित कार्यक्रम के तहत योगासन प्रतियोगिता संपन्न

राची, झारखण्ड | जून 30, 2024 ::

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे पर आयोजित कार्यक्रम के तहत योगासन प्रतियोगिता यूनियन क्लब में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में रांची के लगभग 100 से ऊपर प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिए। प्रतियोगिता का शुभारंभ यूनियन क्लब के सचिव शेताक सेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का हौसला अफजाई की। रांची जिला योग संघ के अध्यक्ष पंकज प्रसाद, सचिव रजनी बक्शी के देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर सुशांत भट्ट, संजय कुमार झा, डॉक्टर कृष्ण कुमार राय, आदित्य कुमार, अमरेंद्र विकल, रीमा वर्मा, राहुल कुमार पोद्दार, भवानी कुमार, सुजीत कुमार, रमेश कुमार, शीतल कुमारी, सिंधु कुमारी, चंद्रकांत प्रमाणिक सहित संघ के सदस्य एवं निर्णयक को उपस्थित थे। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में अनाया चंदोक ,पूर्वी साहू , समीक्षा प्रधान, शायना अशर ,अदृश्या आचार्य, सप्तऋषि मुखर्जी, अमन कुमार पांडे, रियान कुजूर, प्रियांशु, नम्रता, स्वाति कुमारी, रुद्रा राम, आर्यन कुमार, इंद्रजीत टोप्पो प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया

Leave a Reply