Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड स्वास्थ्य मिशन द्वारा ग्राम चकला, प्रखंड ओरमांझी ,रांची में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

रांची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 19, 2021 ::  आज दिनांक 19/12/2021 को
झारखंड स्वास्थ्य मिशन द्वारा ग्राम चकला, प्रखंड ओरमांझी ,रांची में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, बीपी, शुगर जांच, श्रेष्ठा नेत्र चिकित्सालय, इंदिरा हॉस्पिटल, पवन डेंटल क्लिनिक द्वारा 250 लोगो का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया।

विष्णु सोनी ने कहा की झारखंड के हर प्रखंड में कार्यक्रम किया जाएगा और और सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ दिया जाएगा।

मौके पर सभी लोगों ने स्वच्छ झारखंड स्वस्थ झारखंड का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक श्री शिव प्रसाद साहू द्वारा दीप प्रज्वलित करके और डॉक्टरों को फूल माला पहनाकर सम्मानित करके किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष संतोष सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु सोनी सचिव अश्विनी, आयोजक शिव प्रसाद साहू, डा ० पी कुमार , डा ० उषा पांडे, डा ० करिश्मा , डॉ आशुतोष मिश्रा, टेक्नीशियन निरंजन कुमार, इरशाद अंसारी, श्यामल चटर्जी इत्यादि का बहुमूल्य योगदान रहा।

इसकी जानकारी सचिव अश्विनी ने दी।

Leave a Reply