राची, झारखण्ड | जून 30, 2024 ::
शौतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में वीर चंद पटेल क्लब सिंह मोड़ में चल रहे कराटे प्रशिक्षण केंद्र में आज बच्चों के बीच कलर बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट में पास हुए बच्चों को सर्टिफिकेट मनोज कुमार, प्रिंसिपल मारवाड़ी कॉलेज के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्रीमति संगीता कुमारी, क्लब के सदस्य गण के साथ साथ अभिवावक गण भी उपस्थित थे।




