Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

योग और आयुर्वेद जो हमारी उपज है पूरी दुनिया उसका इस्तेमाल कर रही है : ओम बिरला ( लोकसभा अध्यक्ष )

राची, झारखण्ड  | मई |  25, 2025 ::

धरती आबा भगवान विरषा मुंडा की पावन पवित्र धरती पर राजस्थान फाऊंडेशन, रांची चैप्टर के तत्वाधान में आयोजित समारोह मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया गया।

 

फाउंडेशन की ओर से गौ माता स्वरूप स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा यह कार्यकाल हम सबो व रांची के लिए इतिहास बनेगा कि आप सभी धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं सहित प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में राजस्थान के अति लोकप्रिय ,मृदुभाषी, यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन करने का स्वर्णिम साथ हमें प्राप्त हो रहा है ।

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा

झारखंड प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां पर प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है व्यापार यहां का तेजी से आगे बढ़ रहा है आर्थिक व सामाजिक जीवन में बड़ा परिवर्तन यहाँ देखने को मिल रहा है ।हमें गर्व है हमारे देश की सेना ने दुनिया को अपना सौर्य दिखाया हम हमेशा शांति का संदेश दुनिया वालों को देते आये है लेकिन कोई देश अगर हमारे इस संरक्षण का गलत फायदा उठाता है तो भारत आतंकवादियों का आतंक का सफाया करेगा।

आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे।अब नए भारत के सपनों को पूरा करने का समय सरकार कर रही है। झारखंड आगे बढ़ेगा तब देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए हमेशा प्रयास करना होगा। आज पूरी दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा है।। हम तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। विकसित भारत और विकसित भारत के संकल्प की ओर हम आगे बढ़ रहे है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत के हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। दुनिया के लिए भारत निवेश में सबसे बड़ा देश माना जाता है । हर क्षेत्र में हम दुनिया से आगे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अगर कोई कंपनी है तो उसमें इंडिया का ही C O है । देश मे विकास का काम हो रहा है । यातायात ,वायु जैसे सभी क्षेत्रों में झारखंड को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध हुई मिली है ।आज पब्लिक सेक्टर ,बैंकिंग सेक्टर में भारत स्ट्रांग है। योग और आयुर्वेद जो हमारी उपज है पूरी दुनिया उसका इस्तेमाल कर रही है। भारत की सेना ने आतंकवादियों के स्थल पर जाकर उन्हें मिट्टी में मिलाने का कार्य किया। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक नीति बनाई है जो भी आतंकी हमला करेगा भारत उसे कभी नहीं छोड़ेगा आतंकवाद की कोई भी घटना अगर हमारे देश में होगी हम आतंकीयो के देश में घुसकर पूरी तत्परता के साथ जवाब देकर उसे नष्ट करेंगे।

मंच पर मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,आदित्य साहू ,सी पी सिंह,नवीन जायसवाल,पूर्व सांसद महेश पोद्दार,अजय मारू,गोवर्धन गाड़ोदिया, पुनीत पोद्दार, मुकेश काबरा थे।

रांची की 180 से भी ज्यादा धार्मिक, सामाजिक , ब्यापारियों के पदाधिकारियो ने माननीय ओम बिड़ला जी सहित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, संस्था का मोमेंटो देकर अभिनंदन , स्वागत किया।

Leave a Reply