राची, झारखण्ड | अगस्त 13, 2024 ::
अस्मीता खेलो इंडिया द्वारा नारी शक्ति को योगासन खेल के माध्यम से अधिक सशक्त और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2024 को रांची में योगासन खेल संघ झारखंड के जिला इकाई रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में रखा गया है। जिसमे झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए इसमें रांची , जमशेदपुर, गुमला, बोकारो, धनबाद, दुमका, सिमडेगा आदि जिलों से प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।
मुख्य अतिथि के रूप में राज किशोर खाखा, सयुक्त निदेशक,खेल प्राधिकरण झारखंड उपस्थित रहे,
योगासन खिलाड़ियों के लिए फेडरेशन द्वारा पूर्व में जारी सिलेबस के माध्यम से चार इवेंट हुए , जिसमें ट्रेडिशनल योगासन , आर्टिस्टिक सिंगल , आर्टिस्टिक पेयर , रिदमिक पेयर शामिल है। जिसमे 2 ग्रुप 12 से 18 वर्ष बालिका वर्ग और 18 से 55 वर्ष महिला वर्ग का कराया गया।
इस ट्रायल के माध्यम से जितने भी खिलाड़ी चुने गए उनको 22 से 24 अगस्त पटना में आयोजित होने वाले ईस्ट जोन खेलो इंडिया वूमेन लीग में भाग लेने का मौका 50 महिला खिलाडियों का चयन किया गया, जहां विजेताओ को नगद राशि भी दी जाएगी। साथ ही नेशनल खेलो इंडिया वूमेन लीग में जाने का मौका मिलेगा, जो दिल्ली में आयोजित किया जाना है।
सहजतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए पांच सदस्यों की एक टीम तैयार की गई थी

जिसमें मुख्य रूप योगासन झारखंड के राज्य अध्यक्ष संजय सिंह, राज्य सचिव विपिन पांडे, रांची जिला सचिव संतोषी कुमारी, कंप्टीशन मैनेजर पूजा सिंह और कंप्टीशन डायरेक्टर सोनाली सरकार को शामिल किया गया है। इसके साथ ही रांची जिला के अन्य पदाधिकारीगण मनोज तिवारी, ईश्वर चंद , आर्य प्रहलाद भगत , प्रशांत, शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, सुरजीत घोसाल ,ऋषि रंजन, राहुल रंजन, कुमकुम सिंह, मधु प्रधान, ममता कुमारी, चंदू कुमार, रितिका जोशी, बबलू महतो की देख रेख में पूरा किया गया ।
झारखंड राज्य में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेवारी योगासना स्पोर्ट्स एसोशिएशन ऑफ झारखंड को दिया गया था।
कार्यक्रम के समापन में रांची जिला खेल प्रदाधिकारी शिवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। और सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए बधाई दिए।




