Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल के जूडो में यशराज और तीरंदाजी में लवली ने कांस्य पदक जीता

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  11, 2024 ::

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2024-25 के जूडो प्रतियोगिता में झारखंड के यशराज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर राज्य को पदक दिलाया, वहीं नडियाद गुजरात में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में लवली कुमारी ने कांस्य पदक राज्य के नाम किया।
7-11 नवंबर तक जम्मू में आयोजित अंडर 17 बालक जूडो प्रतियोगिता में यशराज ने 66 किलोग्राम वर्ग में यह पदक जीता तथा 11-12 नवंबर को नडियाद गुजरात में आयोजित अंडर 17 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में लवली ने पदक जीता।
यशराज एवं लवली की इस उपलब्धि पर शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह, (भ.प्र.से.), राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन (भ.प्र.से.), शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी और उनके कोच को बधाई दी है।

Leave a Reply