Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

यशस्विनी आपकी बहन, बेटी बन कर तो रहेगी ही, आपकी पहरेदार व सेवादार बनकर भी काम करेगी : सुबोध कांत सहाय

राची, झारखण्ड | मई | 06, 2024 ::

अब बाहर के लोग आपकी नुमाइंदगी नहीं करेंगे : मीर

कड़ी धूप के बावजूद महा गठबंधन की जनसभा में उमड़ी भीड़
रांची। अब बाहर के लोग आपकी नुमाइंदगी नहीं करेंगे। यहां के लोग बाहरी लोगों को बाहर भेजेंगे। जो बाहर के लोग आपकी नुमाइंदगी करते हैं, वे जल-जंगल-जमीन और सरना कोड की बात नहीं करते। उक्त बातें सोमवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कही
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के बारे में बताया कि झारखंड के दर्द को समझने वाले को आपके सामने पेश किया गया है। परिवार के कारण नहीं बल्कि होनहार के कारण इन्हें लाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले फेज में 102 और दूसर फेज में 82 क्षेत्रों पर कुल184 सीटों पर मतदान हुआ। मीडिया सर्वेक्षण में आया कि 184 सीटों में से 125 सीटें इंडिया गठबंधन को जाती दिख रही हैं। श्री मीर ने कहा कि इतनी कड़ी धूप में भी आपमें जोश और जज्बा दिखाई दे रही है, वही जोश और जज्बा 25 मई को चुनाव के दिन भी दिखाई देनी चाहिए।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि मोदी तुम्हारी घंटी बज चुकी है। 2024 चुनाव के बाद लोगों को न्याय मिलेगा। भाजपा नेता कह रहे हैं कि 400 पार के बाद संविधान बदलना है। सूरत में 12 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध जीत दिला दिया गया। यह तानाशाही का ही परिचायक है। एक मदारी देश के लोगों को नचा रहा है। 2014 में सैंकड़ों वादे किए गए। बाद में इन वादों को जुमला बताया गया और अब मोदी इसी जुमलों की गारंटी देते फिर रहे हैं। उन्होंने अपनी पुत्री और कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के बारे कहा कि इसे अन्याय बर्दाश्त नहीं है । यशस्विनी सहाय आपकी बहन बेटी बन कर तो रहेगी ही, आपकी पहरेदार व सेवादार बनकर भी काम करेगी।
कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि मैं झारखंड की बेटी हूं और खतियानी हूं। लोगों की परेशानी दूर करने की मंशा से ही मैंने कानून की पढ़ाई की और आज भी मैं आपकी सेवा करना चाहती हूं। राहुल गांधी के न्याय पत्र में महिलाओं, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की समस्याओं को दूर करने की बात कही गई है।10 वर्षों की सरकार ने देश को बदतर। स्थिति में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपकी शक्ति ही हमें आगे ले जाएगी। हमारी एकता पर प्रहार करने की कोशिश की जा रही है। एकजुट होकर ही हम कुछ कर सकते हैं। सुश्री सहाय ने कहा कि आपके प्यार और विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी और आपको कभी निराश नहीं करूंगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए लड़ाई तो लड़नी ही पड़ेगी। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि वोट का अधिकार संविधान ने दिया है और आज उसी संविधान को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। आज बेरोजगारों की तादाद एक करोड़ से बढ़कर चार करोड़ हो गई है। ओबीसी को मिलने वाला 27% आरक्षण को भाजपा के सीएम ने घटाकर 14% कर दिया। पूर्व मंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि ऐसा झूठा प्रधानमंत्री लोगों ने कभी नहीं देखा होगा। जल-जंगल-जमीन और संविधान को बचाना है। अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। इस बार के चुनाव को हल्के में ना लें, शायद 2024 के बाद चुनाव ही ना हो। हरियाणा के प्रत्याशी को भगाना है। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि पिछला चुनाव जुमलों का था। पिछली बार बहुत कम वोटिंग हुई थी, इस बार वोटिंग के प्रतिशत को बढ़ाना है। भाजपा सरकार ने सरना कोड तो दिया नहीं उल्टे सरना कालम को भी समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। जनसभा में कांग्रेस के साथ ही झामुमो, राजद, आप, टीएमसी, वाम दलों के नेताओं सहित सरना नेता भी मौजूद थे। राजद के रांची जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के साथ कांग्रेसी नेता कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, लाल अजय नाथ शाहदेव, रमा खलखो, प्रदीप तुलस्यान, सुरेंद्र सिंह, कुमार राजा, निरंजन शर्मा, जयशंकर पाठक, राजन वर्मा, सरना नेता अजय तिर्की, शिवा कच्छप, दीप लाल सिंह मुंडा सहित काफी संख्या में नेतागण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। संचालन जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो और धन्यवाद ज्ञापन बेलस तिर्की ने किया।

Leave a Reply