राची, झारखण्ड | मई | 06, 2024 ::
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार कांग्रेस नेताओं के एक दल ने बसिया के कोनवीर में पूरी तैयारी की समीक्षा की।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस नेताओं के दल ने पूरी तैयारी की व्यापक रूप से समीक्षा की साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल पर भी तैयारी का पूरा जायजा लिया। इस क्रम में उस जिले और प्रखंड से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया और भारी से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की भागीदारी जनसभा मे सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष की दिशा निर्देशों से अवगत कराया।
श्री शांति ने बताया कि सिंहभूम लोकसभा के चाईबासा में टाटा कॉलेज मैदान तथा गुमला जिले के बसिया प्रखंड के कोनवीर में राहुल गांधी की सभा प्रायोजित है। सभा के माध्यम से देश और राज्य के हर वह मुद्दे उठेंगे जो देश की जनता के लिए जरूरी है। देश जिस दौर से गुजर रहा है उस दौर मे देश की जनता की एकजुटता जरूरी है, जिस तरह से जनता ने चुनाव के दो चरणों में इंडिया गठबंधन के प्रति अपना विश्वास जगाया है आगे भी यह दौर जारी रहेगा। चुनाव के आगे के चरणों में जनता को भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को समझने की जरूरत है भाजपा जनता के बीच आपसी मतभेद बनाकर चुनाव का रुख दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पा रही है जिसके कारण बौखलाहट में भाजपा नेता रोज तरह-तरह के झूठे बयानों का सहारा ले रहे हैं।
तैयारी की समीक्षा के लिए दल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमूल्य नीरज खलको, मानस सिन्हा, रविंद्र सिंह सतीश पॉल मुंजनी, मदन मोहन शर्मा, सुखेर भगत,चैतू उराँव भानु प्रताप बड़ाईक शामिल थे।




