राची, झारखण्ड | मई | 06, 2024 ::
आगामी 8 मई, बुधवार को पुज्य स्वामी चिन्मयानंद जी का पावन जन्मदिवस है। चिन्मय मिशन में इस दिन को आराधना दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु इस दिन पूज्य स्वामी परिपूर्णानंदजी, आचार्य, चिन्मय मिशन राँची, के सानिध्य में प्रातः पादुका पूजा, अर्चना का कार्यक्रम रखा है।
इसके उपरांत संध्या 6:30 से 8.00 बजे तक श्रीमद् भागवत गीता का पाठ चलेगा। साथ ही साथ 9 मई 2024 से प्रातः 8.00 से 9.00 बजे तक मनीषा पंचकम का पाठ होगा। दोनों कार्यक्रम सुबह और शाम अपने निर्धारित समय से होगा। जिसका समापन 14 May 2024 को शाम 8.00 बजे होगा।




