Wushu
Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

वुशु भी खेलो इंडिया ई पाठशाला में शामिल

रांची, झारखण्ड | मई | 31, 2020 :: लॉक डाउन पीरियड के दौरान खिलाडि़यों के प्रशिक्षण के लिए आयोजित किये जा रहे खेलो इंडिया ई पाठशाला के तहत वुशु खेल को भी शामिल किया गया है।
जिसका आयोजन कल (1 जून से 13 जून तक) से प्रतिदिन अपराह्न में 2 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।
स्पोर्टस ऑथिरिटी ऑफ इंडिया एवं वुशु इंडिया के द्वारा ग्रास रुट लेवल तक के खिलाडि़यों तक इस पाठशाला के माध्यम से प्रशिक्षण देने की योजना है
जिसके लिए एक विशेष कोर्स की रूप रेखा तैयार की गई है।
इस ई पाठशाला के आयोजन की जिम्मेदारी साई मणिपुर को दी गईं है।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के खिलाड़ी एवं कोच को इसकी सूचना दे दी गयी है ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सके।

Leave a Reply