Breaking News Latest News सिनेमा

फ़िल्म निर्माता मनीष यादव के साथ निर्देशक साहिल सनी ने किया ऑडियो वीडियो स्टूडियो का शुभारम्भ

मुम्बई | मई | 31, 2020 :: भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के जानें-मानें फ़िल्म निर्देशक साहिल सनी को ईद में निर्माता मनीष यादव की तरफ से एक तोहफा मिला।
आधे दर्जन से भी अधिक फिल्में कर चुके निर्देशक साहिल सनी ने निर्माता मनीष यादव के सहयोग से एस एम डिजिटल डॉल्बी रिकॉर्डिंग स्टूडियो का शुभारम्भ किया।
इस रिकॉर्डिंग स्टूडियो की शुरुआत इसी वर्ष ईद के दिन की गयी।
फ़िल्म निर्देशक साहिल सनी ने कहा कि निर्माता मनीष यादव का तोहफा मेरे लिए ईदी हैं।
चूँकि,ईद के दिन ऐसा सहयोग मिला।
तो इसे ईदी ही कहा जा सकता हैं।
उन्होंने बताया कि यह रिकॉर्डिंग स्टूडियो मुम्बई महाराष्ट्र के पालघर जिले के केलवे रोड ईस्ट में स्तिथ हैं।
जहाँ से पोस्ट प्रोडक्शन का पूर्ण सुविधा हैं।
साहिल सनी ने अब तक कई भोजपुरी और हिंदी फिल्में की हैं।
जिनमें साली बड़ी सतावेली,ई कईसन विदाई,निगाहें नागिन की,इलाहाबाद से इस्लामाबाद,दी रियल वाइफ,साहिल की प्रेम लीला व अन्य शामिल हैं।जबकि,आने वाली फिल्में 11 इडियट्स,मेरे महबूब मेरे वतन,हो जनम दोबारा तो भारत वतन मिलें,विध्वंश,निगाहें नागिन की 2 इत्यादि शमिल हैं।
फ़िल्म निर्माता मनीष यादव के साथ भी कई फिल्में आने वाली हैं।जिनमें रिवर्स माइग्रेशन,घनचक्कर,रहें सलामत मोरा सजना आदि हैं।

Leave a Reply